जालौन में बीमारी से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा Tshirt

स्लग- जालौन में बीमारी से परेशान किसान ने की आत्महत्या, परिवार में मचा Tshir

रिपोर्ट- इरफ़ान पठान

स्थान -जालौन यूपी

एंकर…….

जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लोना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां लंबे समय से बीमार चल रहे एक 45 वर्षीय किसान ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान गांव निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, अरविंद सिंह ने शुक्रवार की देर शाम घर पर ही किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, वे तुरंत उन्हें लेकर स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के बेटे अमन ने बताया कि उनके पिता पिछले करीब 12 वर्षों से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी के कारण वह अक्सर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहते थे। परिवार का कहना है कि बीमारी से तंग आकर ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं, अरविंद सिंह की मौत की खबर से उनकी पत्नी पूनम, पिता लल्ला और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में पति और बेटे की कमी ने गहरा सदमा पहुंचाया है। घर में चीख-पुकार मची हुई है और मातम का माहौल है।

सूचना मिलने पर सिरसा कलार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in