कालपी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर शिवसेना (शिंदे) एनडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला प्रभारी मोनू पंडित एवं जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य की उपस्थिति में शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कालपी। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर शिवसेना (शिंदे) एनडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला प्रभारी मोनू पंडित एवं जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य की उपस्थिति में शिवाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर जिला प्रभारी मोनू पंडित एवं जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि हमें शिवाजी महाराज के साहस, संगठन शक्ति, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अमन श्रीवास्तव द्वारा विधानसभा युवा सेना कमेटी का विस्तार करते हुए उनके लेटर पैड पर जारी नियुक्ति पत्र, जिला प्रभारी मोनू पंडित एवं जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार आर्य के करकमलों द्वारा मानवेन्द्र सिंह यादव एवं यशवंत सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष युवा सेना, उत्कर्ष जाटव एवं रविकान्त सिंह (महेवा) को विधानसभा महासचिव युवा सेना तथा आकाश सेंगर को विधानसभा महासचिव (संगठन) के पद पर प्रदान किए गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कालपी संतोष राठौर, चतुर सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes