Skip to main content

Aaj Tak24x7

मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर Tकी अंतिम तैयारियों की समीक्षा सम्पन्न*

रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

*मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर Tकी अंतिम तैयारियों की समीक्षा सम्पन्न

बस्ती – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 22/02/2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह(बस्ती क्लब) में प्रस्तावित मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की अंतिम तैयारियों की समीक्षा के लिये आज दिनांक 21/02/2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती शमसुल हक द्वारा जिले के समस्त शासकीय विभागों की बैठक जनपद न्यायालय बस्ती के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में जिले के समस्त विभागों से उक्त मेगा शिविर की तैयारियों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती शमसुल हक द्वारा बताया गया कि उक्त मेगा शिविर में जिले के समस्त सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित करके निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा एवं विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी सरकारी योजनाओँ से लाभान्वित किये जाने वाले पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।
उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना और न्याय तथा सरकारी योजनाओं तक पात्र लाभार्थियों की पहुँच उपलब्ध बनाना है। उक्त शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा।
उक्त समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉ राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ बी.आर.मौर्या सहित जिले के अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in