Skip to main content

Aaj Tak24x7

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक भ्रमण, सिविल सर्जन से कहा , मरीजों के ट्रीटमेंट टाइम को कम करवाएं* 

* आज तक 24 x7भोपाल से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का औचक भ्रमण, सिविल सर्जन से कहा , मरीजों के ट्रीटमेंट टाइम को कम करवाएं*

 

जयप्रकाश जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को सुबह की ओपीडी में दी जा रही सेवाओं का औचक निरीक्षण किया । जिसमें बाह्य रोग विभाग, पंजीयन व्यवस्था, एक्स-रे , फिजियोथैरेपी सहित कई विभागों की सेवाओं को देखा। फिजियोथैरेपी यूनिट में मरीजों की कम संख्या मिलने पर फिजियोथैरेपी सेवाओं की जानकारी प्रदर्शित करने और यूनिट के आवश्यकता अनुसार उन्नयन को प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एक्स-रे करवाने के लिए मरीजों की लंबी कतार को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए टोकन या सिरियल नंबर से एक्स रे करने के निर्देश दिए। ओपीडी पंजीयन में भी मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष रूप से वृद्ध और गंभीर बीमारियों के मरीजों की बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने सिविल सर्जन से कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि अस्पताल आने वाले मरीज को कम से कम समय में उपचार मिल सके।

 

कलेक्टर ने कहा कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज के उपचार और फॉलोअप सहित विभिन्न सामान्य व मौसमी बीमारियों के इलाज की सुविधा मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक में उपलब्ध है। उन्होंने सी एम एच ओ को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय के ओ पी डी लोड को कम करने के लिए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक से सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए स्थानीय स्तर से प्रेरित किया जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in