Skip to main content

Aaj Tak24x7

मिट्टी का टिला ढहने से हुए मृतकों के परिवारों से मिला एआईपीएफ प्रतिनिधिमंडल

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रतिनिधि मंडल ने आज खैराही व किरवानी गांव में जाकर मिट्टी का टीला ढहने से मृतकों के परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी शोक श्रध्दांजलि व्यक्त की। एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका और मजदूर किसान मंच के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोंड ने प्रशासन से मांग की कि रनटोला, खैराही, किरवानी समेत जिन गांवों में सफेद मिट्टी का टीला है वहां वन विभाग विशेषकर त्योहार में लगातार निगरानी करे और मृतकों के परिवार जनों व घायलों को समुचित मुआवजा दिया जाए। एआईपीएफ नेताओं ने परिवार जनों को संतावना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम हर समय साथ खड़ा रहेंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in