ओबरा में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न, मंत्री संजीव गोंड रहे मुख्य अतिथि

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

ओबरा। स्थानीय आर्य समाज विद्या मंदिर ओबरा के प्रांगण में ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
एआरपी अंग्रेजी श्री वंशदीप ने “निपुण लक्ष्य” पर प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह, उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठाटोला, प्राथमिक विद्यालय पड़रीपान, प्राथमिक विद्यालय बिल्ली मारकुंडी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिल्ली के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनारी लक्ष्मण यादव ने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री दिनेश यादव ने “ऑपरेशन कायाकल्प” के अंतर्गत कराए गए कार्यों की झलक प्रस्तुत की तथा भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने पर शिक्षामित्र संघ के संरक्षक श्री रविंद्र चौधरी ने मंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति दिए जाने की मांग भी उठाई।
मुख्य अतिथि मंत्री श्री संजीव गोंड ने अपने संबोधन में कहा कि बेसिक शिक्षा परिवार ग्रामीण बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहे। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं। शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को मानदेय वृद्धि पर बधाई भी दी।
एडीओ पंचायत ने अपने वक्तव्य में आश्वस्त किया कि “ऑपरेशन कायाकल्प” में जहां कहीं कमी रह गई है, उसे आपसी समन्वय से शीघ्र पूर्ण किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी चोपन श्री लोकेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को और ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण जय किशोर वर्मा, एसआरजी संजय मिश्रा, एसआरजी विनोद, एआरपी ज्ञान प्रकाश, बीएन सिंह, अंकुश प्रजापति, रूद्र प्रसाद मिश्रा, रामशंकर सिंह, गुरु प्रसाद, अनिरुद्ध यादव, अमरजीत यादव, आशय मिश्रा, अजीत सिंह, मोहम्मद अली, मोहम्मद रफीक, अरविंद यादव, महेश गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष पटेल एवं आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in