Skip to main content

Aaj Tak24x7

शुक्रवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया।

दुद्धी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह, जमकर उड़े अबीर-गुलाल।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

दुद्धी सोनभद्र।  दोपहर से शाम तक कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और खुशी से सराबोर हुए।
कार्यक्रम में ढोल की थाप पर फाग गीतों का जमकर आनंद लिया गया, जो घंटों चला। इसके बाद ठंडाई और मिष्टान्न वितरित किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, दुद्धी बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, राकेश कुमार मद्धेशिया, जितेंद्र श्रीवास्तव,रमेश कुशवाहा, विजय सिंह, आनंद कुमार, पवन कुमार दुबे, अभिनव जयसवाल, आशीष गुप्ता, राकेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in