साहस की नई उड़ान आत्मरक्षा प्रशिक्षण से सशक्त हुईं बेटियाँ,शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में आत्मरक्षा महाअभियान

साहस की नई उड़ान आत्मरक्षा प्रशिक्षण से सशक्त हुईं बेटियाँ,शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में आत्मरक्षा महाअभिया

जबलपुर। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल करते हुए शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में 15 दिवसीय भव्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर केवल शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास, साहस और आत्मसम्मान की ज्योति प्रज्वलित करने वाला अभियान सिद्ध हुआ।
शिविर में छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ भाग लेते हुए कराटे और बॉक्सिंग जैसी विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षक प्रकाश यादव एवं सुभाष मांझी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रभावी दांव-पेंच सिखाए, साथ ही जीवन में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने की मानसिक शक्ति भी विकसित की। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा केवल तकनीक नहीं, बल्कि सजगता, आत्मविश्वास और सही समय पर सही निर्णय लेने की कला है।
विशेष उल्लेखनीय है कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा पी.एम. उषा योजना के अंतर्गत 5 दिवसीय विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस विशेष प्रशिक्षण ने छात्राओं को उन्नत तकनीकों और सुरक्षा के कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर उन्हें और अधिक सशक्त बनाया।
शिविर के दौरान प्रोफेसर विशाल वन्ने तथा सूर्यकांत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों में पुलिस किस प्रकार त्वरित सहायता प्रदान करती है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कौन-कौन से उपाय उपलब्ध हैं। उनके प्रेरक उद्बोधन ने छात्राओं में निर्भीकता और जागरूकता का संचार किया।
प्रशिक्षण में डॉ. दीपेंद्र यादव एवं सुशील शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम की सफलता में प्रभारी प्रचार डॉ. वीना श्रीवास्तव, डॉ. बिंदु शर्मा, श्रीमती रेणु वाला घई, डॉ. माधुरी सिंह का विशेष सहयोग रहा। साथ ही डॉ. विभा पांडे, डॉ. अंकिता पांडे, डॉ. नीलिमा राय, डॉ. सपना श्रीवास्तव, श्रीमती स्वाति मिश्रा एवं डॉ. प्रतिभा पटेल की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही।
इस आत्मरक्षा महाअभियान ने यह संदेश दिया कि आज की बेटियां केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि आत्मबल और साहस में भी अग्रणी हैं। जब बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीखती हैं, तो समाज में सुरक्षा और सम्मान की भावना स्वतः सुदृढ़ होती है। यह आयोजन नारी शक्ति के उत्थान की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसने छात्राओं के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया और उन्हें जीवन की हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in