मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला में पदक एवं प्रमाण पत्र वा 800 से ज्यादा पुरुस्कार वितरण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न

मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला में पदक एवं प्रमाण पत्र वा 800 से ज्यादा पुरुस्कार वितरण समारोह भव्यता के साथ सम्पन्

बरेला – मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा खेल एवं विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पदक एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय परिसर उत्साह, अनुशासन एवं गौरवपूर्ण वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला संचालक समिति के सचिव एस. मसीह, अध्यक्ष वैभव जोशुवा, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा एवं प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोशुवा मंचासीन रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आशीष शुक्ला, सरपंच ग्राम पंचायत रिछाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

समारोह के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ वार्षिक खेल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास एवं सफलता का उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया।

कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों के विकास में निरंतर सहयोग देने वाले सपोर्टिंग पेरेंट्स को भी मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अभिभावकों की भूमिका को विद्यार्थियों की सफलता की मजबूत नींव बताते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आज की शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि खेल, विज्ञान, नवाचार, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के समन्वय से ही सशक्त और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण संभव है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन स्नेहलता नामदेव द्वारा किया गया, जबकि आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

समारोह में विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शैक्षणिक उन्नति एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की कामना के साथ किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in