Skip to main content

Aaj Tak24x7

भोगाखेड़ा में आयोजित होगी श्रीमद् भागवत कथा एवं गन्नाभोज

सिवनी से सतेन्द्र बघेल की रिपोर्ट

भोगाखेड़ा में आयोजित होगी श्रीमद् भागवत कथा एवं गन्नाभो

सिवनी जिले के भोङ्गाखेड़ा स्थित माँ भवानी लॉन में 28 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं गन्नाभोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन स्वर्गीय सावित्री बघेल एवं स्वर्गीय धनेन्द्र सिंह बघेल की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।

कथा का पाठ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संस्कृत पाठ के रूप में तथा मुख्य कथा वाचन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक होगा। कथा व्यास के रूप में परम श्रद्धेय पंडित श्री कैलाश शास्त्री जी सिहोरा (जबलपुर) द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान कराया जाएगा।

आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि वे सपरिवार पहुंचकर कथा श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। साथ ही गन्नाभोज में गंगाजल एवं महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाएं।

कार्यक्रम के अंतर्गत 28 मार्च को करण पूजन एवं माहात्म्य, 31 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मकथा, 1 अप्रैल को बाललीला एवं गोवर्धन पूजन, 2 अप्रैल को रुक्मणी मंगल, 3 अप्रैल को मित्र मिलन एवं परीक्षित मोक्ष तथा 4 अप्रैल को यज्ञ, भंडारा, गीता प्रवचन, देव विसर्जन एवं गन्नाभोज का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य निवेदक ब्रजमोहन सिंह बघेल हैं।

स्थान: माँ भवानी लॉन, भोङ्गाखेड़ा, जिला सिवनी (म.प्र.)

संपर्क: 9425954349, 8959505137

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in