केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 24 एवं 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवाओं का किया शुभारंभ, इंडिया पोस्ट में तेज डिलीवरी के नए युग की शुरुआत*

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 24 एवं 48 घंटे की स्पीड पोस्ट सेवाओं का किया शुभारंभ, इंडिया पोस्ट में तेज डिलीवरी के नए युग की शुरुआत

*इंडिया पोस्ट जो वादा करता है, वह निभाता है: सिंधिया*

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डाक विभाग रच रहा परिवर्तन का नया दौर; कनेक्टिविटी, क्रेडिबिलिटी और कॉन्फिडेंस इंडिया पोस्ट के परिवर्तन के तीन स्तंभ*

नई दिल्ली। भारत के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज इंडिया पोस्ट की तीन नई अत्याधुनिक सेवाओं 24 स्पीड पोस्ट, 48 स्पीड पोस्ट और 24 स्पीड पोस्ट पार्सल का शुभारंभ किया। इस पहल को इंडिया पोस्ट और उसके करोड़ों ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सेवाएं विश्वसनीयता, जवाबदेही और उत्कृष्ट सेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि आज हमारे विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में इंडिया पोस्ट देश के हर नागरिक और वैश्विक ग्राहकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है।

उन्होंने पिछले तीन महीनों में सेवाओं के व्यापक परीक्षण और सुधार में लगे डाक कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह इंडिया पोस्ट के पुनरुत्थान और ग्राहकों के प्रति आश्वासन का प्रतीक है।

*24 स्पीड पोस्ट एवं 24 स्पीड पोस्ट पार्सल: अगले दिन डिलीवरी की गारंटी*

नई 24 स्पीड पोस्ट एवं 24 स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के अंतर्गत नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच अगले दिन (D+1) डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी।

इस सेवा में समयबद्ध डिलीवरी, विलंब की स्थिति में क्षतिपूर्ति, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ओटीपी आधारित डिलीवरी पुष्टि जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही रविवार और अवकाश के दिनों में भी (राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर) डिलीवरी की जाएगी। तय समय पर डिलीवरी न होने पर ग्राहकों शुल्क वापस देने की सुविधा भी होगी।

यह सेवा प्रारंभिक रूप से इन छह महानगरों में शुरू की गई है और आगे चलकर टियर-1 एवं टियर-2 शहरों तक चरणबद्ध रूप से विस्तारित की जाएगी। इससे ई-कॉमर्स कंपनियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और व्यापारिक संस्थानों को तेज और प्रभावी पार्सल मूवमेंट में विशेष लाभ मिलेगा।

*48 स्पीड पोस्ट: दो दिन में सुनिश्चित डिलीवरी*

48 स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से इन महानगरों के बीच दो दिनों (D+2) में दस्तावेजों की समयबद्ध और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें एंड-टू-एंड ट्रैकिंग, एसएमएस अलर्ट और सुरक्षित डिलीवरी पुष्टि की सुविधा प्रदान की गई है।

*ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के साथ इंडिया पोस्ट की सशक्त उपस्थिति*

इन प्रीमियम सेवाओं का शुभारंभ डाक विभाग की नवाचार, दक्षता और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके माध्यम से विभाग एक्सप्रेस डिलीवरी सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत कर रहा है तथा प्रमुख महानगरों में विश्वसनीय, सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी समाधान उपलब्ध करा रहा है।

यह पहल इंडिया पोस्ट की भूमिका को एक विश्वसनीय राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स भागीदार के रूप में और सुदृढ़ करती है, जो देशभर में व्यवसायों और नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर कार्यरत है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in