रमजान/ईद, चैत्र रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा की गोष्ठी यू0पी0-112 जनपद-बस्ती ।*

रिपोर्ट

पवन कुमार श्रीवास्तव

आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल

जिला संवाददाता बस्ती

*रमजान/ईद, चैत्र रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों की कार्यशाला एवं मासिक समीक्षा की गोष्ठी यू0पी0-112 जनपद-बस्ती ।

आज दिनांक-18.03.2026 को पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में, श्री श्यामकान्त अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में श्री राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा प्रभारी ROIP उ0नि0 सुभाष चन्द वर्मा, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार निषाद, उ0नि0 श्री चन्द्रकेश राय व उ0नि0 श्री सुदामा पासवान, BEL प्रशिक्षक श्री रत्नाकर पाण्डेय की मौजूदगी में पुलिस लाइन सभागार में यू0पी0-112 जनपद बस्ती के जिला नियन्त्रण कक्ष ROIP एवं पीआरवी पर नियुक्त कर्मचारीगण की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें श्रीमान प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा त्योहार रमजान/ईद एवं चैत रामनवमी के दृष्टिगत समस्त पीआरवी कर्मियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख तिराहों चौराहों, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील / अतिसंवेदनशील मार्ग एवं स्थलों पर भ्रमणशील रहने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने,महिला संबंधी अपराध के दृष्टिगत छेड़खानी, चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने एवं सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया । जनपद के समस्त पीआरवी कर्मियों को मुख्यालय/CM डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की मासिक समीक्षा करते हुए पीआरवी कर्मियों को रिस्पांस टाइम तथा कालर संतुष्टि प्रतिशत बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही साथ मैनुअल के अनुसार वर्दी सामान रूप से धारण करने एवं अनुशासन में रहने, PRV को साफ-सुथरा रखने, जनता से सद्व्यवहार करने, गम्भीर इवेण्टों से उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराने, इवेण्ट पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखते हुए वीडियोग्राफी करने तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा की गयी कार्यवाही के सम्पूर्ण तथ्यों को इवेण्ट के ATR में विस्तृत रूप से अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया । ROIP कर्मियों को प्रत्येक इवेण्ट पर लगाये गये ATR की मानीटरिंग करने तथा PRV कर्मियों को विस्तृत एवं गुणवत्तापूर्ण ATR लगाने के लिए गाइड करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

कार्यशाला के दौरान प्रभारी निरीक्षक यू0पी0-112 जनपद-बस्ती द्वारा आगामी पीआरवी कर्मियों को रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान साफ सुथरी व मैनुअल के अनुसार अच्छी वर्दी धारण करने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने एवं पीड़ित को SOP के अनुसार सहायता पहुंचाने हेतु भी निर्देशित किया गया । जिससे यू0पी0-112 जनपद-बस्ती की पुलिस की अच्छी छवि जनता में बनी रहे । यू0पी0-112 जनपद-बस्ती निरन्तर कम से कम समय में आपातकाल के दौरान कालर/पीड़ित को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in