Skip to main content

Aaj Tak24x7

पी सी पी एन डी टी एक्ट के अनुपालन के लिए बैरसिया के विभिन्न सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण*

आज तक 24 x7बैरसिया से मनीष शर्मा की रिपोर्ट*

पी सी पी एन डी टी एक्ट के अनुपालन के लिए बैरसिया के विभिन्न सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण

बैरसिया में संचालित विभिन्न सोनोग्राफी सेंटर्स पर सी एम एच ओ टीम ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के तहत निर्धारित अनुमतियों और दस्तावेजों की जांच की गई।

सी एम एच ओ भोपाल द्वारा गठित पीसीपीएनडीटी टीम ने शासकीय सिविल अस्पताल बैरसिया, बैरसिया जनरल हॉस्पिटल, ओम डायग्नोस्टिक सेंटर, न्यू बैरसिया जनरल हॉस्पिटल, महाकाल सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया , जिसमें फॉर्म एफ, ए एन सी रजिस्टर, चिकित्सकों की उपस्थिति , पी सी पी एन डी टी एक्ट हैंड बुक की उपलब्धता, दिशानिर्देशों, रेट लिस्ट, आई ई सी सामग्री प्रदर्शन की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा एक्ट के प्रावधानों के निरंतर अनुपालन के निर्देश दिए गए।

सीएमएचओ भोपाल एवं समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एक्ट ने बताया कि एक्ट के अनुपालन के लिए समय समय पर सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण किया जाता है। सिविल अस्पताल बैरसिया में उपलब्ध निशुल्क सोनोग्राफी सेवाओं की जानकारी अस्पताल के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश अस्पताल प्रबन्धन को दिए गये हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in