रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
*थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरवा में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए चोरी का रुपया 3,24,010/- भारतीय, 145 नेपाली रुपया व जेवरात (अनुमानित कीमत करीब 08 लाख) के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली क्षेत्र में दिनांक 26/27.02.2026 को विशुनपुरवा मोहल्ले के एक घर मे हुई चोरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 091/2026 धारा 305(A)/ 112/ 331(4) / 317(2) / 317(4) बी0एन0एस0 से सम्बंधित प्रकाश में आए अभियुक्त सेराज आलम पुत्र मनौव्वर निवासी रफीक नगर बेलवाडाडी थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 21 वर्ष को आज दिनांक 19.03.2026 को कृष्णा भगौती चौराहे से 200 कदम पहले से रुपया 3,24,010/- भारतीय, 145 नेपाली रुपया, चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर सुपेलवा प्राइमरी स्कूल के पीछे बाउंड्रीवाल के अंदर झाड़ी से चोरी का डी0वी0आर0 व घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे का सब्बल बरामद किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. सेराज आलम पुत्र मनौव्वर निवासी रफीक नगर बेलवाडाडी थाना कोतवाली जनपद बस्ती उम्र करीब 21 बर्ष।
*बरामदगी का विवरणः-*
रुपया 3,24,010/- भारतीय व 145 नेपाली रुपया, एक जोडी बाली, एक अंगूठी, दो जोडी टप्स (पीली धातु व सफेद नग लगी हुई), एक जोडी टप्स पीली धातु, एक अदद बिन्दी पीली धातु, एक अदद ओम का लाकेट पीली धातु , एक अदद नाक की कील (पीली धातु व सफेद नग लगी हुई), एक अदद नाक की कील पीली धातु, एक जोडी बिछुवा सफेद धातु, पांच जोड़ी पायल सफेद धातु, सात अदद सिक्का सफेद धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु का व एक अदद डी0वी0आर0 व 01 अदद लोहे का सब्बल, 01 अदद वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन व एक अदद आधार कार्ड।



