आज दिनांक 19 मार्च को हसनपुर क्षेत्र के ग्राम मनोटा में शिवमन्दिर परिसर में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी का आयोजन किया गया

आज दिनांक 19 मार्च को हसनपुर क्षेत्र के ग्राम मनोटा में शिवमन्दिर परिसर में राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी का आयोजन किया गय

। इस अवसर पर धूमधाम से सनातन नव वर्ष,वर्ष प्रतिपदा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर धर्म स्थलों से जुड़ने,राष्ट्र सेवा और नशा मुक्ति का भी संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में जातिवाद दूर करके भाईचारे को बढ़ावा देना और भारतीय संस्कृति के मूल मूल्यों को पुनर्जीवित करते हुए सूने पड़े धर्म स्थलों पर नियमित पूजा साधना उपासना शुरू करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में सर्व प्रथम उपस्थित क्षेत्र वासियों को सनातन नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा,नवसंवत्सर2083 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन केवल कलेंडर बदलने का दिन नहीं है बल्कि यह प्रकृति के नए सृजन का उत्सव है इस समय मौसम सुहाना होता है पेड़ो पर नई पत्तियां आती हैं । यह अवसर हमें नागरिक कर्तव्यों, राष्ट्र की एकता और जातिवाद आदि भेदभावों को दूर करके अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर उपस्थित शांतिकुंज हरिद्वार के परिवराजक सतीश कुमार त्यागी ने उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बिना साधना उपासना अपनाए जीवन में शान्ति संभव नहीं है । उन्होंने समाज से अपील की कि वे नशे जैसी कुरीतियों को त्यागकर स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।कार्यक्रम की अध्यक्षता समरपाल सिंह एवं संचालन हरिराज सिंह ने किया। इस अवसर पर अजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।सवाददाता. मुशीर khan

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes