रिपोर्ट
पवन कुमार श्रीवास्तव
आज तक 24 X 7 टीवी न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता बस्ती
*पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बहु-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं/ बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर महिला अपराध, 3 नए कानून, साइबर अपराध, विभिन्न हेल्प0नं0, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा/ स्वावलंबन, उनके अधिकारों, उनके सुरक्षा/ बचाव आदि के सम्बन्ध में बताते हुए जागरूक किया गया एवं अपने आस-पास हो रहे अपराध के प्रति आवाज उठाने की अपील की गई |
*1-* मिशन शक्ति टीम थाना कोतवाली द्वारा #मिशनशक्ति5 के तहत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर,महिला अस्पताल जीआईसी इंटर कॉलेज के पास महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्प0नं0 के बारे में बताते हुए सुरक्षा/बचाव हेतु जागरुक किया गया |
*2-* मिशन शक्ति टीम थाना हरैया द्वारा #मिशनशक्ति5 के तहत थाना हरैया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेनुआ में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्प0नं0 के बारे में बताते हुए सुरक्षा/बचाव हेतु जागरुक किया गया ।
*3-* मिशन शक्ति टीम महिला थाना द्वारा #मिशनशक्ति5 के तहत कंपनी बाग,गांधी नगर,अस्पताल चौराहा,बड़ेबन,अस्पताल चौराहा, कटेश्वर पार्क में महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर विभिन्न हेल्प0नं0 के बारे में बताते हुए सुरक्षा/बचाव हेतु जागरुक किया गया ।



