एसडीएम के आवश्वासन के साथ पार्षदों ने अनशन समाप्त किया*

लोकेशन, केवलारी

आज़ तक 24 x7 न्यूज़ संवाददाता केवलारी से सियाराम ठाकुर

 

*एसडीएम के आवश्वासन के साथ पार्षदों ने अनशन समाप्त किया

——————————————–

केवलारी- नगर परिषद के 15 वार्ड के 8 पार्षद एकजुट होकर के नगर परिषद में हुए भ्रष्टाचार को लेकर दिनांक 19 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर चांदनी चौक मे बैठे हुये थे।

अनशन मे बैठने बाले पार्षदो मे स्वराज सिंह बघेल, राममिलन कुर्वेती, श्रीमति राजकुमारी राजेश उइके, श्रीमति अनुसुइया सुरेंद्र साहू, नीरज रानू ठाकुर, श्रीमति साधना दारासिंह जंघेला, श्रीमति देवकी सेवकराम साहू, श्रीमति मिथलेस नीरू तेकाम सिरोली थे।

अध्यक्ष, ठेकेदार ओर कर्मचारियो की मिली भगत से नगर परिषद मे शासकीय राशि का दुरूपयोग कर भारी अनिमितयता एवं भ्रष्टाचार किये गये हे।जिसकी लिखित शिकायत फरवरी मे कलेक्टर श्रीमति शीतला पटले सिवनी को पार्षदो ने दिया हुआ था, शिकायत की जांच के लिये गठित कमेटी के द्वारा विचाराधीन फाईलो को जब्त कर जांच के लिये जांच कमेटी ने सिवनी ले जाया लिया है।लगाये गये भ्रष्टाचार के गंभीर अरोपो को दबाया ना जाये, उचित जांच हो इसके लिए अनशन मे बेठे पार्षदों से चर्चा के लिये आज चांदनी चौक अनशन स्थल पर पहूंचे महेश अग्रवाल एसडीएम ने स्वराज सिंह बघेल पार्षद की पुरी बाते सुनकर एवं साक्ष्यो का अवलोकन कर पूर्ण जांच का आवश्वासन दिया ओर अनशनरत पार्षदों को जुस पिलाकर अनशन तुडवाया। इस मौके पर दीक्षा बासनिक तहसीलदार उगली एवं नगर परिषद के कर्मचारी, पुलिस प्रशासन के कर्मचारी श्रीमति दुलारी बाई कुमरे जिला पंचायत सदस्य, सुभाष बघेल ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस ,जोगीलाल सरयाम, रमाशंकर महोबिया, रफीक खान,रामनरेश दुबे,राजू मेहरा, स्वप्निल उपाध्याय, सियाराम ठाकुर,बसंत यादव ,संस्कार तिवारी पत्रकार गण, बब्लू ठाकुर, गजेंद्र सिंह बघेल सहित अन्य नागरिक उपास्तिथ थे।

 

सियाराम ठाकुर की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes