Skip to main content

Aaj Tak24x7

ऐतिहासिक कलश यात्रा हर कदम पर भाव बिना स्वागत सत्कार*

*ऐतिहासिक कलश यात्रा हर कदम पर भाव बिना स्वागत सत्कार

 

*कन्नौद*

 

*स्थानीय नगर में श्री श्री श्री महालक्ष्मी यज्ञ शुभ मुहूर्त में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर तालाब स्थित स्थल से नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। हजारों की संख्या में मातृशक्ति एवं पुरुषों ने इस भावी कलश यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस कलश यात्रा को ऐतिहासिक कलश यात्रा बना दिया। नगर के नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भाव बिना स्वागत किया वहीं पर अनेक जगह पर शीतल पेय पदार्थ यात्रा में चल रहा है भक्तों को वितरित किया सभी प्रमुख दलों के राजनीतिक नेताओं ने भी इस कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। बस स्टैंड स्थित झंडा चौक पर कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री कैलाश कुंडल ने अपने साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का भविष्य स्वागत किया वही नगर के बीच मे भारतीय जनता पार्टी के संगठनों ने कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर शीतल जल एवं शरबत पिलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जाट ने अपने निवास से पुष्प वर्षा कर भागवत पुराण की पूजा अर्चना की एवं पुष्प वर्षा वर्षा करते हुए कलश यात्रा का स्वागत किया। वही नगर पंचायत चौराहे पर विधायक श्री आशीष शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा शर्मा ने एवं साप्ताहिक चला चक्र परिवार की ओर से पंडित प्रमोद मेहता के परिवार जनों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर सम्मिलित सभी मातृशक्ति एवं भक्तों को सरवत पिलाया गया। कलश यात्रा का आकर्षण केंद्र लटकन वाले बाबा एवं आकर्षक झांकियां के साथ निकली कलश यात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में मार्ग के दोनों और भक्तों ने दर्शन एवं भाव भीनी स्वागत किया। यज्ञ स्थल पहुंचने पर भागवत पुराण का श्री गणेश किया गया एवं सभी उपस्थित भक्तों को भोजन प्रसादी कराई गई इसी के साथ यज्ञशाला का पूजन सभी देवी देवताओं का आवाहन विद्वान पंडितों के माध्यम से यज्ञशाला के समक्ष कराया गया। कार्यक्रम की सफलता पर सजन कान्वेंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री राम नरेश यादव विद्यालय परिवार तथा पंडित प्रमोद मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in