Skip to main content

Aaj Tak24x7

केज निरीक्षण अनियमितता में , आपत्ति लगाने पर , दबाव बनाना और बंधक बनाने का आरोप

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

केज निरीक्षण अनियमितता में , आपत्ति लगाने पर , दबाव बनाना और बंधक बनाने का आरो,

 

डाला/सोनभद्र – चोपन थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में केज निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितता और दबाव बनाने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे जितेंद्र निषाद और राकेश ओझा उन्हें अपने साथ डेम पर केज दिखाने ले गए।

निरीक्षण के दौरान केज में मछलियों की संख्या मात्र 80-100 पाई गई, जो निर्धारित मानकों से काफी कम थी। इस पर आपत्ति जताने पर आरोप है कि जितेंद्र निषाद ने विवाद किया, धमकी दी और शिकायतकर्ता को करीब डेढ़ घंटे तक डेम के बीच पानी में बंधक बनाए रखा।

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि उस दौरान उन पर दबाव बनाया गया कि वे स्टाम्प पेपर पर लिखकर दें कि कार्य पूरी तरह सही है और उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

मामले को गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ता ने थानाध्यक्ष चोपन से निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जब तक केज में मछलियों की संख्या और अन्य सभी मानक पूरी तरह सही न पाए जाएं, तब तक संबंधित कार्य का भुगतान रोका जाए।

यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in