तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 27 मार्च से

खबर छिंदवाड़ा से –

 

तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 27 मार्च स

छिंदवाड़ा के मरकावाडा में होगा महोत्सव

पूरे देश से सम्मिलित होंगे गुरु भक्त

मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने की अनुमोदना

 

मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा जिले की तहसील अमरवाड़ा के ग्राम मरकावाड़ा में सुंदर एवं मनोहारी सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का निर्माण किया गया।

जिसका तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे देश से पधारे गुरु भक्तों की उपस्थिति में 27, 28 एवं 29 मार्च को मनाया जाएगा।

महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने अनुमोदना करते हुए बताया कि वेदी प्रतिष्ठा कराने का सौभाग्य जिनशासन सेवक वात्सल्य परिवार को प्राप्त हुआ।

जिनके मंगल आमंत्रण पर छिंदवाड़ा एवं सिवनी जिले की सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज की विशेष बैठक मरकावाडा में आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में जिनशासन सेवक सम्मिलित हुए और सभी ने तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर सभी साधर्मियों का आयोजक वात्सल्य परिवार द्वारा आत्मीय अभिनंदन कर सकल जैन समाज को महोत्सव में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया।

छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes