Skip to main content

Aaj Tak24x7

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की किल्लत, पंपों पर लिमिट तय – गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें

आज तक न्यूज़ सिवनी (मध्य प्रदेश)

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की किल्लत, पंपों पर लिमिट तय – गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारे

सिवनी। जिले में आज दिनांक से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी को लेकर अचानक किल्लत जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ पंपों पर प्रति वाहन केवल 5 लीटर डीजल ही उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर, एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, बुजुर्ग और आम उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अचानक आई इस कमी के चलते रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। कई लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से मांग की है कि जल्द से जल्द आपूर्ति सुचारू कर स्थिति को सामान्य किया जाए।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

(रिपोर्ट – सिवनी से)

सत्येन्द्र बघेल की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in