अमेठी से ब्यूरो चीफ अशोक राज आज तक 24/7 न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत थाना अमेठी
उद्योगपति राजेश मसाला की पत्नी को भेजा गया जेल
सुलतानपु
धोखाधड़ी के एक मामले में अमेठी की पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उद्योगपति राजेश मसाला की पत्नी चंद्रमा देवी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी जिला जज राकेश पांडेय की अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी,
ज।बताया जा रहा है कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर चंद्रमा देवी ने गुरुवार को एसीजेएम चतुर्थ भव्य श्रीवास्तव की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले भी उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से जमानत की मांग की गई, जबकि परिवादी पक्ष के अधिवक्ता अजीजुर्रहमान और डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र ने जमानत का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दी।यह मामला अमेठी के उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष घनश्याम सोनी द्वारा दर्ज कराए गए परिवाद से जुड़ा है। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रहते हुए चंद्रमा देवी ने कथित रूप से धोखाधड़ी कर मकान लल्लू प्रसाद सोनी, लालजी सोनी, पुजारी लाल सोनी और संगम लाल सोनी के नाम दर्ज करा दिया था।अदालत ने मामले में नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए 30 मार्च की तिथि निर्धारित की है। चंद्रमा देवी अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।



