Skip to main content

Aaj Tak24x7

शुक्रवार की दोपहर को नगर के मंदिरों में भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया*

बिस्टान;- *शुक्रवार की दोपहर को नगर के मंदिरों में भगवान श्री राम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

राम नवमीं के अवसर पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामजी का जन्मोत्सव नगर में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राम मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की गई। राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी जगदीश दुबे ओर बाजार चौक में स्तित श्री राम मंदिर में सुभाष तिवारी द्वारा भगवान का अभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्म होते ही मंदिर श्री राम के जयकारों के साथ गुंज उठा। महा आरती के बाद श्रद्धालुओं द्वारा नगर की भजन मण्डली द्वारा सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी गई। उसके बाद प्रसादी का वितरण हुआ।

 

*बिस्टान से राजेश नागर की रिपोर्ट।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in