श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा किया गया रामलीला का मंचन
आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।
सोनभद्र/घोरावल अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर प्रांगण में श्री शंकर रामलीला समिति द्वारा विगत वर्षों कि भांति इस वर्ष 77 वे रामलीला मंचन का आयोजन 27/3/2026 से रामजन्म कि लीला के साथ प्रारम्भ किया गया तथा दूसरे दिन कि लीला में तड़का वध कि लीला दिखाई गई रामलीला का शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई जिसके पश्चात अहम किरदार हार्दिक राम, कान्हा लक्ष्मण,सुबास गिरी मारीच,राजेश्वर राम शुक्ल विश्वामित्र,जगदीश मिश्र ख़ामश्यामा, नीतीश शुक्ल सुबाहु,तड़का सूर्यकांत दुबे ने निभाई रामलीला समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला के 2 दिन का लीला फुलवारी,धनुष भंग कि लीला होनी हैं जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया हैं रामलीला के माध्यम से विश्व कल्याण,लोक शांति,सामाजिक संगठन,सनातन उत्थान, धर्म प्रचार प्रसार आदि मुख्य उद्देश्य है रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीकांत दुबे ने बताया कि श्री शंकर रामलीला समिति सन 1950 में प्रथम मंचन प्रारंभ हुई जिसके संस्थापक स्व श्री रामलखन तिवारी जी थे सन 1962 में रामलीला विस्तृत रूप से अक्षयवर वर्मा राम मिश्र के अध्यक्षता में कि गई जिसका लंबे काल तक नेतृत्व स्व श्यामधर मिश्र कि अध्यक्षता में चला वर्तमान में सच्चितानंद मिश्र द्वारा नेतृत्व किया जा रहा हैं रामलीला समिति द्वारा 77 वे वर्ष में भगवान के लीला का मंचन प्राचीन समय चली आ रही लीला के क्रम में किया गया रामलीला मंचन में ब्रह्मानंद, शरद, सच्चितानंद,रवि,धीरेन्द्र,अमित,नंदकुमार, नंदू,जगदीश, शिवद्वार मन्दिर प्रधान पुजारी सुबास गिरी,मंदिर समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र समेत अन्य क्षेत्रवासी भक्तगण मौजूद रहे



