पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ग्वालियर ने दी विदाई*

*पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ग्वालियर ने दी विदाई

 

ग्वालियर। 31.03.2026। आज दिनांक को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे* द्वारा पुलिस विभाग से आज सेवानिवृत हुए 09 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर *अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर, डीएसपी मुख्यालय श्री रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सोनम पाराशर* सहित कार्यालयीन स्‍टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।

 

आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 09 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस अधिकारियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज आप पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन आपकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस लंबी सेवा यात्रा में आपके परिवार का त्याग, सहयोग और समर्पण भी उतना ही महत्वपूर्ण रहा है, जिसने हर परिस्थिति में आपका साथ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्‍य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्‍वयं को सामाजिक कार्यो में व्‍यस्‍त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्‍यस्‍तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

*सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारिगण इस प्रकार है- उनि0(अ) गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि0 अमर सिंह रायकवार, सउनि0 ओमवीर सिंह यादव, सउनि0 राधेश्याम शर्मा, सउनि0 सत्यश्रवा शर्मा, सउनि0 सतेन्द्र सिंह, सउनि0 उत्तम सिंह राजौरिया, प्र.आर0 कपूर सिंह, आर0 विजय राव गायकवाड़।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes