Skip to main content

Aaj Tak24x7

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 12 ग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्ता

जालंधर, 8 मई 2026:

जालंधर देहाती पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 12 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

थाना मकसूदां की पुलिस टीम एएसआई सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेर सिंह उर्फ सेरा पुत्र नंद लाल सिंह निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ मामला नंबर 126 दिनांक 08.05.2026 को धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है ताकि आरोपी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बरामदगी: 12 ग्राम हेरोइन

धारा: 21 एनडीपीएस एक्ट

मामला नंबर: 126, दिनांक 08.05.2026

चीफ ब्यूरो: परमजीत कौर, पंजाब

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in