Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ग्वालियर 17 दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

  1. श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, आज ग्वालियर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ग्वालियर 17 दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
  1. अतुल मल्होत्रा।
  2. बैठक में सड़क व्यवस्था, सीवर प्रणाली, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, एलिवेट रोड, स्मार्ट सिटी, कृषि उपज मण्डी, योजना मण्डल, शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान जी, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय जी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in