शाहकोट में नशा तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम हेरोइन और डिजिटल कांटा बरामद*  

*न्यूज़ रिपोर्ट*

 

*शाहकोट में नशा तस्कर गिरफ्तार, 12 ग्राम हेरोइन और डिजिटल कांटा बरामद*

*SSP विरक के निर्देश पर पुलिस की नाकाबंदी में मिली सफलता*

 

*जालंधर, 8 मई 2026:* जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहकोट में 12 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

SSP हरविंदर सिंह विरक के निर्देशों पर SP सब-डिवीजन शाहकोट सरवण सिंह बल्ल और SHO दिलबाग सिंह की अगुवाई में ASI पूरन सिंह की पुलिस टीम ने वाई-पॉइंट शाहकोट पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान शेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र नछत्तर सिंह निवासी हवेली पंड़ी मलसीयां थाना शाहकोट को रोका गया।

 

तलाशी लेने पर उसके पास से 12 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल कांटा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शाहकोट में मुकदमा नंबर 126, दिनांक 08.05.2026, धारा 21 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज किया है।

 

SP सरवण सिंह बल्ल ने बताया कि आरोपी से हेरोइन सप्लाई के स्रोत और आगे-पीछे के लिंक के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।……. Buro chief Paramjeet Kaur Punjab

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes