Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राहगीर से रुपये-पैसे छिनने वाले संबंधित 02 अभियुक्तों को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार-

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राहगीर से रुपये-पैसे छिनने वाले संबंधित 02 अभियुक्तों को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार*

 

थाना पैकोलिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-15.05.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत एन0पी0एस0 स्कूल के पास ग्राम पूरा पैकोलिया में घर जाते समय 02 व्यक्तियों यथा क्रमशः एक व्यक्ति से उसके पर्स जिसमें रखे रुपये करीब 1,200/-, ए०टी०एम कार्ड व पहचान पत्र आदि व दूसरे व्यक्ति से रुपये 500/- को 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा छीन कर भाग जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत 68/2026 धारा-309(6) BNS की घटना का 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए संबंधित 02 अभियुक्तों यथा क्रमशः 1-नीरज पाण्डेय पुत्र चन्द्रमणि पाण्डेय व 2- सुशील पाण्डेय उर्फ माइकल पुत्र प्रेमसागर पाण्डेय को दिनांक-16.05.2026 को समय करीब 02:10 बजे बैरियहवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया |

गिरफ़्तारी/ बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०-68/2026 धारा-317(2) BNS की वृद्धि कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in