*केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अपने गंगटोक दौरे पर खरीदा पारंपरिक ‘बाखू’*
*सिंधिया का अनोखा अंदाज़: सिक्किम में पत्नी के लिए गिफ्ट चुनने में हुए कन्फ्यूज, वीडियो कॉल कर ली राय*
*स्थानीय उत्पाद डल्ले पेस्ट, डल्ले विनेगर, तितौरा की खरीदारी की*
*गंगटोक, 17 मई 2026।* सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री व संचार मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने राजधानी गंगटोक की प्रतिष्ठित एमजी रोड का भ्रमण किया और स्थानीय संस्कृति एवं उत्पादों के प्रति अपनी विशेष रुचि दिखाई।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने बाखू हाउस से अपनी धर्मपत्नी प्रियाराजे सिंधिया के लिए पारंपरिक सिक्किमी परिधान बाखू की खरीदारी की।
उन्होंने शुद्ध रेशम से बने आकर्षक बाखू सेट के साथ पारंपरिक एप्रन एवं बेल्ट भी खरीदे। खरीदारी के दौरान मंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रीमती सिंधिया से सलाह ली और उनकी पसंद के अनुसार वस्त्रों को खरीदा।
एमजी रोड में केन्द्रीय मंत्री ने एक स्थानीय डिपार्टमेंटल स्टोर का भी दौरा किया और सिक्किम के प्रसिद्ध स्थानीय उत्पादों एवं स्नैक्स डल्ले पेस्ट, डल्ले विनेगर, तितौरा और ड्राई प्लम की खरीदारी की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने खरीदारी का पूरा भुगतान डिजिटल तरीके से UPI के माध्यम से किया।



