Skip to main content

Aaj Tak24x7

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में गायत्री परिवार तहसील महेश्वर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 15 मई शुक्रवार शाम के सbमय संस्कार शालाओं के आयोजकों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रज्ञापीठ छोटी खरगोन में संपन्न हुआ ।

लोकेन्द्र मण्डलोई. सवाददाता. धरगांव से.

अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण में गायत्री परिवार तहसील महेश्वर के सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 15 मई शुक्रवार शाम के सbमय संस्कार शालाओं के आयोजकों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रज्ञापीठ छोटी खरगोन में संपन्न हुआ

 

जिसमें संस्कारशाला के जिला समन्वयक श्री जितेंद्र भाई यादव जिला सह समन्वयक श्री केसरी लाल जी पटेल के मार्गदर्शन में एवं तहसील संयोजक श्री रामदासजी कौशल के सहयोग से तहसील में संस्कारशाला चलाने वाले , समस्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। महेश्वर तहसील के संस्कारशाला के प्रभारी श्री भुवानीरामजी पाटीदार ने तहसील में चल रही संस्कार शालाओं की जानकारी प्रस्तुत की साथ ही जिला सदस्य श्री किसनलाल मुकाती ने उपस्थित सभी का स्वागत किया। पर्यावरण क्षेत्र में सक्रिय रूप से भागीदारी करने वाले मुकेशभाई जाट का विवाह दिवस होने से उपस्थित सभी परिजनों ने वैदिक मन्त्रों एवं पुष्पों की वर्षा के माध्यम से दंपति का स्वागत-सत्कार किया गया एवं बधाईयां दी। कार्यक्रम का संचालन विजय भाई कुशवाहा के द्वारा संपन्न किया गया तथा सभी के प्रति आभार श्री कन्हैयालाल पाटीदार के द्वारा व्यक्त किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in