शिवराज की पहल पर मेडिकल कॉलेज में 5 से 7 जून तक शिविर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला करेंगे शुभारंभ*

संवाददाता , ओम प्रकाश जोशी

लोकेशन , विदिशा

स्लग , केंद्रीय मंत्री

 

*शिवराज की पहल पर मेडिकल कॉलेज में 5 से 7 जून तक शिविर, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला करेंगे शुभारंभ*

*टाटा मेमोरियल की विदिशा में दस्तक तीन दिन चलेगी कैंसर स्क्रीनिंग इलाज के लिए बनेगा स्थाई सेंटर*

 

*केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे मामा कोचिंग*

 

*छात्र-छात्राओं को किया प्रोत्साहित, प्रतियोगी परीक्षाओं की विद्यार्थी कर रहे तैयारी*

 

एंकर , विदिशा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य लोगों के साथ बैठककर विदिशा मेडिकल कॉलेज में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल की एक यूनिट प्रारंभ करने की घोषणा की। 5 से 6 और 7 जून को इसकी शुरुआत होगी अलग-अलग फेज में इसे प्रारंभ किया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस यूनिट के प्रारंभ होने के साथ विदिशा, रायसेन, देवास और सीहोर जिले के लोगों को भी इससे फायदा होगा, प्रारंभिक रूप से यहां स्क्रीनिंग का काम प्रारंभ होगा उसके बाद आगे की सुविधा भी धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी वहीं बैठक में केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टोकन और खरीदी संबंधी जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए।खरीदी केंद्रों पर बारदानों की कमी और धीमी तुलाई से लंबी लाइनों की शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। किसानों की परेशानी

को देखते हुए शिवराज सिंह चौहान ने मौके से ही प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को फोन लगाकर जिले की स्थिति से अवगत कराया। बारदाने की आपूर्ति बढ़ाने

को कहा।

*बाईट : शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री*

सामान्य और मध्यम परिवार के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में अक्षम है, उन्हें निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का जिम्मा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। उन्होंने विदिशा में मामा कोचिंग की शुरुआत की थी। कोचिंग के दौरान बच्चों द्वारा की जा रही पढ़ाई का उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षक के रूप में उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करने, अपना लक्ष्य निर्धारित करने के प्रति जागरूक करने और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी

*बाईट : शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in