Skip to main content

Aaj Tak24x7

महतपुर पुलिस ने 84 नशीली गोलियों सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार*  

*न्यूज़ रिपोर्ट*

 

*महतपुर पुलिस ने 84 नशीली गोलियों सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार*

*एक आरोपी पर पहले से मारपीट और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज*

 

*जालंधर, 18 मई 2026:* जालंधर ग्रामीण पुलिस के थाना महतपुर की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को 84 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है।

 

SSP हरविंदर सिंह विरक के निर्देश पर DSP शाहकोट सरवण सिंह बल और SHO महतपुर अमन सैनी की अगुवाई में SI हरकीरत सिंह की टीम ने श्मशान घाट सोंगोवाल के पास नाकाबंदी के दौरान दोनों को काबू किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गैवी पुत्र सवरन सिंह उर्फ शरनजीत सिंह निवासी गोसूवाल और हरीश कुमार उर्फ दीपू पुत्र तरसेम सिंह निवासी खिहरा मुश्तरका, थाना महतपुर के रूप में हुई है। थाना महतपुर में FIR नंबर 116, दिनांक 17.05.2026, धारा 22 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी गुरविंदर सिंह पर पहले भी थाना महतपुर में FIR नंबर 108/24, धारा 109, 333, 115(2), 118(1), 61(2), 191(3), 190 BNS और 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस दोनों से नशीली गोलियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

*बरामदगी:* 84 नशीली गोलियां

 

—buro chief Paramjeet Kaur punjab

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in