सलाखों के पीछे पिता… साथ में चला 4 साल का बेटा

सलाखों के पीछे पिता… साथ में चला 4 साल का बेटा

उज्जैन/उज्जैन में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पत्नी की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार पिता को जब भैरवगढ़ सेंट्रल जेल भेजा जा रहा था, तब उसका 4 साल का मासूम बेटा भी साथ जाने की जिद पर अड़ गया।

कोर्ट में नाना-नानी ने बच्चे को अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन मासूम ने साफ कह दिया — “मैं पापा के बिना नहीं जाऊंगा।” बच्चे की भावनात्मक हालत को देखते हुए कोर्ट ने उसे पिता के साथ जेल भेजने की अनुमति दे दी।

जेल प्रशासन के मुताबिक बच्चे के रहने, खाने, दूध, पढ़ाई और खेलने की व्यवस्था की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि उज्जैन में पहली बार किसी पुरुष बंदी के साथ इतना छोटा बच्चा जेल पहुंचा है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in