Skip to main content

Aaj Tak24x7

कोतवाली थाने में महिला पुलिसकर्मी पर बुजुर्ग कैंसर पीड़िता को थप्पड़ मारने का आरोप, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

कोतवाली थाने में महिला पुलिसकर्मी पर बुजुर्ग कैंसर पीड़िता को थप्पड़ मारने का आरोप, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्त

उज्जैन के कोतवाली थाने में एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा कैंसर का ऑपरेशन करा चुकी बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शहर के क्षीरसागर क्षेत्र में रहने वाले सूर्यवंशी परिवार में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद कमलेश सूर्यवंशी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उल्टा उसी को बैठा लिया। जब उसकी बुजुर्ग मां सुशीला सूर्यवंशी बेटे को लेने थाने पहुंचीं और पुलिस से कारण पूछा, तो वहां मौजूद ‘सांवरिया मैडम’ नाम की महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ बहस की और उन्हें थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही करीब दो साल पहले कैंसर का ऑपरेशन करा चुकीं बुजुर्ग महिला मौके पर ही बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत चरक भवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और संबंधित कर्मचारी को बचा रही है। परिजनों ने थाने के CCTV फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी महिला पुलिसकर्मी को निलंबित करने और इलाज का खर्च दिलाने की मांग की है, वहीं पुलिस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in