अनिल चौधरी सनावद।
शासकीय कर्मचारी रेवा गुर्जर संगठन का गठन
क्षेत्र में श्री रेवा गुर्जर शासकीय कर्मचारी संगठन का गठन हुआ। गुर्जर छात्रावास में आयोजित मीटिंग में लक्ष्मीनारायण चौधरी को संयोजक बनाया गया और सहसंयोजक पूनाजी चोपड़ा को बनाया। महिला संगठन की जिम्मेदारी लता मंडलोई को दी गई। संगठन के संरक्षक लच्छाराम इंगले रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के समाज के सैकड़ों कर्मचारी जुटे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ और संचालक जगदीश शाह ने बताया कि संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण सहित समाज सेवा और जनहित के कार्य करेगा। पुलिस अधिकारी हुकम चौधरी, जनशिक्षक बिहारीलाल रेवापाटी,दीपक चौधरी, मोहन बिरला,व्याख्याता विकेंद्र मोरानिया,सचिव नानकराम यशवंत सहित कर्मचारियों ने संगठन के उद्देश्य और कार्य बताते हुए इसे सशक्त बनाने की बात कही।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes