अमरोहा में महिला की गला घोंटकर हत्या, संपत्ति विवाद में सगे भाइयों पर आरोप

अमरोहा में महिला की गला घोंटकर हत्या, संपत्ति विवाद में सगे भाइयों पर आरो

 

 

 

 

 

अमरोहा। जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पोरारा में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले महिला के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद घर में रखी गुल्लक तोड़कर नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए।

मृतका की पहचान जावित्री (40) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से अकेली रह रही थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। करीब पांच साल पहले उसने अपने छोटे भाई टेकचंद की बेटी शिवानी को गोद लिया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते बच्ची को वापस ले लिया गया। इसके बाद जावित्री ने अपने ममेरे भाई राकेश के यहां से भी एक बच्ची को गोद लिया था।मृतका के पिता कल्याण सिंह पथरा प्राइमरी स्कूल में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात थे और करीब 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हो चुके थे। उन्होंने अपनी बेटी के गुजारे के लिए करीब पांच बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। एक वर्ष पहले पिता और करीब आठ माह पूर्व मां चंद्रवती की मृत्यु के बाद जावित्री पूरी तरह अकेली पड़ गई थी।बुलंदशहर से हुई थी शादी पड़ोसी राजेंद्र के अनुसार, जावित्री का पहला विवाह गंगेश्वरी निवासी देवदत्त से हुआ था, लेकिन संतान न होने के कारण यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद परिवार ने उसकी दूसरी शादी बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र निवासी कन्हैया से कराई, लेकिन वहां भी उसका वैवाहिक जीवन सफल नहीं रहा। अंततः उसके माता-पिता ने गांव पोरारा में मकान बनवाकर उसे अपने पास रख लिया था।

घटना की जानकारी उस समय हुई जब पड़ोस में रहने वाली रानी नामक महिला सुबह दूध देने जावित्री के घर पहुंची। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर अंदर झांका, जहां जावित्री का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट, एसओजी और डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान मिले हैं, जिससे हत्या से पहले संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतका के मामा की तहरीर पर सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। परिजनों का आरोप है कि संपत्ति विवाद के चलते ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली कि गांव पोरारा में एक महिला का शव घर की छत पर पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, अधिकारी, फील्ड यूनिट, एसओजी और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा जा रहा है, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

संवाददाता जमशेद अली अमरोहा उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

आज दिनांक 18-06-2026 को प्रातः 07:00 बजे थाना वाल्टरगंज के ग्राम रतनपुरा से एक कॉलर द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई कि उसके भाई की डेड बॉडी मौके पर पड़ी हुई है । इस सूचना पर तत्काल थाना वाल्टरगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची ।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in