Skip to main content

Aaj Tak24x7

छिंदवाड़ा के सुभाष पार्क में चल स्वच्छता अभियान

ख़बर छिंदवाड़ा से

 

छिंदवाड़ा के सुभाष पार्क में चल स्वच्छता अभिया

विविध सामाजिक संगठनों ने किया श्रमदान

जल कुंड सहित पार्क को बनाया स्वच्छ एवं सुंदर

ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

 

आज प्रातःकाल की मंगल बेला पर छिंदवाड़ा नगर के छोटा तालाब स्थित सुभाष पार्क का नजारा कुछ अलग ही था।

जहां नगर पालिक निगम स्वच्छता टीम सहित विविध सामाजिक संगठनों के साथ शिक्षाविदों ने, चिकित्सकों ने एवं पत्रकार बंधुओं ने श्रमदान करते हुए जल कुंड सहित सुभाष पार्क की सफाई की ओर जन मानस को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर नगर पालिक निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने सभी को स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण सहित ग्रीष्मकाल में पशु – पक्षियों के लिया दाना – पानी रखने का संकल्प दिलाया।

श्रमदान के दौरान महिला संगठनों द्वारा कपड़े की थैली का वितरण कर सभी से प्लास्टिक रहित हो शहर अपना बनाने की अपील की ओर सभी ने जलपात्र रखकर पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की।

छिंदवाड़ा से दीपक राज जैन की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in