Skip to main content

Aaj Tak24x7

लुधियाना में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू 

लुधियाना में आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी 3 पिस्तौल सहित काबू

 

— गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और दुबई आधारित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

 

— विदेशी हैंडलरों ने अपने नेटवर्क के जरिए उक्त आरोपियों को हाई-ग्रेड हथियार सप्लाई करवाए थे: सीपी लुधियाना स्वप्न शर्मा

 

लुधियाना, 18 मई: भारत धीर:

 

पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय आतंकी-गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को तीन अवैध पिस्तौलों— जिनमें दो .30 बोर और एक .315 बोर पिस्तौल शामिल हैं— तथा 11 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने दी।

 

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अनुराज उर्फ गौरव मसीह और अंकुश के रूप में हुई है, जो दोनों फिल्लौर, जालंधर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपी अंकुश एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले थाना गोराया में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। हथियार बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने आरोपियों का बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल (बिना रजिस्ट्रेशन नंबर) भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल वे आपराधिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे।

 

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जर्मनी और दुबई, यूएई से संचालित विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की समय रहते गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों को सफलतापूर्वक टाल दिया गया है।

 

डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

 

कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वप्न शर्मा ने कहा कि सीआईए स्टाफ और काउंटर इंटेलिजेंस लुधियाना की संयुक्त पुलिस पार्टी ने थाना लाडोवाल के अधिकार क्षेत्र में नाका लगाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद व्यक्ति हार्डीज वर्ल्ड के पास खड़े हैं, जो किसी सनसनीखेज आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेड की और दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए सदस्यों ने अपने कामकाज के बारे में खुलासे किए और बताया कि वे विदेश आधारित हैंडलरों द्वारा संचालित एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक सिंडिकेट के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी हैंडलरों ने अपने नेटवर्क के जरिए इन सदस्यों को हाई-ग्रेड हथियार सप्लाई करवाए और उन्हें हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की टारगेट शूटिंग का काम सौंपा गया था।

 

इस संबंध में लुधियाना के लाडोवाल पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 के तहत एफआईआर नंबर 91 दिनांक 17-05-2026 दर्ज की गई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in