Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, दो दिवसीय प्रवास पर

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, दो दिवसीय प्रवास प

 

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे। नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता और लाल आतंक के खात्मे के बाद उनका यह पहला बस्तर दौरा माना जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों और सुरक्षा बलों को बधाई दी।

 

जगदलपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बैठक में Yogi Adityanath, Pushkar Singh Dhami, Mohan Yadav तथा Vishnu Deo Say उपस्थित रहे। बैठक में सुरक्षा, विकास और क्षेत्रीय समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद समाप्ति के बाद युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस्तर के कुछ बीएसएफ कैंपों को “शहीद गुंडाधुर सेवा डेरा” के रूप में संचालित किया जाएगा, जहां ग्रामीणों को आधार कार्ड, सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण, वन उपज प्रसंस्करण, पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन से जोड़ने की योजना पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

 

गृहमंत्री ने कहा कि बस्तर के अंदरूनी गांवों में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीण इंटरनेट और संचार सुविधा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की दूरदर्शिता के कारण बस्तर की संस्कृति और इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए “बस्तर पंडुम” जैसे आयोजनों की शुरुआत की गई है, जिससे आदिवासी परंपराएं और संस्कृति संरक्षित रह सकें।

 

उन्होंने विकास और जनजागरूकता के इस अभियान में मीडिया से भी सहयोग की अपील की, ताकि बस्तर की सकारात्मक तस्वीर देशभर तक पहुंच सके।

 

ब्यूरो रिपोर्ट जगदलपुर से सुजीत देवनाथ

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in