वन विभाग के अतिक्रमण से भूमिधारक परेशान, भूमि विक्रय में आ रही बाधा

लोकेशन बालाघाट

 

वन विभाग के अतिक्रमण से भूमिधारक परेशान, भूमि विक्रय में आ रही बाध

 

बालाघाट जिले के आदिवासी बाहुल्य बैहर क्षेत्र के भूमि स्वामियों ने वन विभाग पर स्वामित्व की भूमि पर बिना सूचना ट्रेंच लाइन एवं मुनारा निर्माण कर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। आवेदकों ने बताया कि मौजा बैहर अंतर्गत 2 दशमलव 827 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा बिना अनुमति निर्माण कार्य कराया गया था। आवेदकों के अनुसार इस संबंध में 22 अप्रैल 2025 को वन विभाग को आवेदन देकर अवगत कराया था । किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद प्रकरण एसडीएम राजस्व बैहर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त जांच के बाद एसडीएम बैहर द्वारा 23 फरवरी 2026 को जारी ज्ञापन में वन विभाग को नक्शा सुधार किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था, बावजूद इसके आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

भूमि स्वामियों ने बताया कि बच्चों की उच्च शिक्षा एवं परिवारजनों के उपचार के लिए भूमि विक्रय करना आवश्यक है, लेकिन भूमि विवादित होने के कारण विक्रय नहीं हो पा रहा है। इससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदकों ने यह भी बताया कि 20 मई 2026 से भूमि सीमा पर फेंसिंग कार्य कराए जाने की सूचना एसडीओ एवं परिक्षेत्र अधिकारी वन बैहर को आवेदन के माध्यम से दी जा चुकी है। सभी ने प्रशासन से मांग की है कि एसडीएम बैहर के आदेश के अनुरूप कार्यवाही करते हुए स्वामित्व की भूमि से वन विभाग का अतिक्रमण हटाया जाए।

 

अशोक मोटवानी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in