Skip to main content

Aaj Tak24x7

जनसुनवाई में धर्मेन्द्र को मिला अनुकंपा नियुक्ति आदेश

पिछोर से विशेष संवाददाता मनमोहन सेन

 

जनसुनवाई में धर्मेन्द्र को मिला अनुकंपा नियुक्ति आदे

दो आवेदकों को मिली आर्थिक सहायता

 

शिवपुरी-कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान धर्मेन्द्र सिंह चौहान को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया। तहसील करैरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह चौहान पुत्र महेन्द्र सिंह चौहान को भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया है एवं तहसील कार्यालय करैरा में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर निर्धारित शर्तों के साथ प्रभावी रहेगी।

महल सराय निवासी फूलवती पत्नी फगना आदिवासी की झोपड़ी में आग लगने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में फूलवती आदिवासी को इस क्षति पर 13 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति आदेश प्रदान किया।

बड़ौदी निवासी दिव्यांग राजेश मोगिया द्वारा जनसुनवाई में सहायता हेतु आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आवेदक को तत्काल रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in