Skip to main content

Aaj Tak24x7

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को बड़नगर बुलाकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

लोकेशन उज्जैन

मांगीलाल संवाददाता

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को बड़नगर बुलाकर ज्यादती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जे

 

उज्जैन। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में बड़नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को २४ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की रहने वाली एक २० वर्षीय युवती ने बड़नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब दो सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती उज्जैन निवासी विकास शर्मा से हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बड़नगर बुलाया और उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता की शिकायत पर बड़नगर थाना पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी विकास पिता जगदीश शर्मा (निवासी काजीपुरा, उज्जैन) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बड़नगर में बैंड बजाने का काम करने आता था और उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in