भोपाल से इंदौर कंपनी मुख्यालय पर विद्युत पेंशनर्स का आगाज दिनांक 20 मई 2026 को जी पी एस पोलो मैदान उर्जा परिसर गेट पर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 11:00बजे से दोपहर 2.00 बजे तक हुआ। जिसमें संघ की प्रदेश की लगभग 45 शाखाओं से पेंशनर्स शामिल हुए उस दिन गर्मी का पारा भी 45 डिग्री रहा।

आज तक 24+7 दिनेश चंद्र श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भोपाल से इंदौर कंपनी मुख्यालय पर विद्युत पेंशनर्स का आगाज दिनांक 20 मई 2026 को जी पी एस पोलो मैदान उर्जा परिसर गेट पर विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का विशाल प्रदर्शन पेंशनर्स की विभिन्न मांगों को लेकर सुबह 11:00बजे से दोपहर 2.00 बजे तक हुआ। जिसमें संघ की प्रदेश की लगभग 45 शाखाओं से पेंशनर्स शामिल हुए उस दिन गर्मी का पारा भी 45 डिग्री रहा

 

इस धरना-प्रदर्शन में राज्य के पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा यह आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री अशोक कुमार गुप्ता जी द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम इस भीषण गर्मी में पधारे संघ की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारीगण व सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया तत्पश्चात उन्होंने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर के पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए प्रशासन से इन मांगों पर एक माह की अवधि में कार्यवाही की मांग करते हुए आगाह किया कि यदि इस अवधि में कार्यवाही नहीं की गई तो इसी स्थान पर संघ द्वारा विशाल आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस अवसर पर इंदौर कंपनी के कार्यपालक निदेशक महोदय भी मंच पर विराजमान रहे। उनके द्वारा मांगों पर विचार करते हुए अविलंब कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। मंच पर विराजमान अतिथियों व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों व विभिन्न शाखाओं से पधारे अध्यक्षों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। तथा संघ को सहयोग का संकल्प लिया गया। धरना-प्रदर्शन में जिला शाखा भोपाल से लगभग 56 पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई। धरना प्रदर्शन में लगभग 500 पेंशनर्स साथियों की उपस्थिति दर्ज की गई। आयोजन के समापन पर समस्त पेंशनर्स साथियों को भोजन पैकेट व छाछ व शीतल पेय उपलब्ध कराया गया। जो हमारे साथी दूर दराज से पधारे उनके लिए रात्रि भोजन की व्यवस्था के तहत भोजन पैकेट वितरित किए गए। बी आर मानकर अध्यक्ष शाखा-भोपाल

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes