रिपोर्टर पवन कुमार श्रीवास्तव आज तक 24 * 7 टीवी न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती
*प्रतिष्ठित कम्पनियों प्रोपराइटर/डायरेक्टर/सीईओ व सम्बन्धित कम्पनी के खातों के डिटेल्स ओपन सोर्स से प्राप्त कर बैंकों के ब्रान्च मैनेजर को WHATSAPP पर काल/मेसेज के माध्यम से साइबर अपराध करने वाले गैंग के एक शातिर अभियुक्त को साइबर थाना द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
दिनांक-05.07.2025 को बालकराम महादेव प्रसाद सर्राफ फर्म के मालिक प्रज्जवल गुप्ता पुत्र संजय कुमार गुप्ता निवासी मु0 पिकौरा बक्स (शिव प्रिया निवास) गान्धीनगर बस्ती थाना-कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा तहरीर दिया गया कि दो अज्ञात व्यक्ति आये थे जिनके द्वारा सोने के सिक्के जो 10-10 ग्राम के खरीद कर पेमेन्ट आनलाइन रू0 2,06,650/- किया गया था जिसके बाद ट्रांजेक्शन पर फ्रिज की कार्यवाही की गई । साइबर क्राइम थाना बस्ती पर मु0अ0सं0-33/2025 धारा-319(2)/318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती महोदय के दिशा निर्देशन तथा श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी सदर, महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री राम कुमार राजभर मय टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी की कार्यवाही करते हुए दिनांक 22.05.2026 को अमहट फोर लेन के पास 01 अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से अवैध 02 अदद खुशी इन्टरप्राइजेज व मुस्कान इन्टरप्राईजेज के नाम से मोहर, नौ पन्ने का बंधन बैंक का चेक बुक, एक अदद HDFC बैंक का डेबिट कार्ड, एक अदद परिचय पत्र (BBD), एक अदद AIRTEL SIM, एक अदद एड्रायड मोबाइल, पैन कार्ड आधार कार्ड,पजांब नेशनल बैंक , एक अदद बैंक पासबुक बरामद किया गया ।
*अपराध करने का तरीका-*
घटना मे संलिप्त अपराधियों की एक संगठित गैंग है जो गिरोह में साइबर फ्राड का काम करते है, इसके लिए ये गिरोह भारत के विभिन्न शहरों से गूगल और ओपन सोर्स के माध्यम से नामी कम्पनी के डिटेल्स व प्रोपराइटर/डायरेक्टर/सीईओ के बारे में जानकारी प्राप्त करते है उसके बाद ये गिरोह सम्बन्धित कम्पनी का खाता किस बैंक/ब्रान्च में है पता कर लेते है तत्पश्चात गिरोह के सदस्यो द्वारा फेक नम्बर से whatsApp Account बनाकर सम्बन्धित कम्पनी के प्रोपराइटर/डायरेक्टर/सीईओ के फोटो की डीपी लगा कर कम्पनी का एकाउन्ट जिस ब्रान्च में होता है उसके बैंक मैनेजर को जरिये WhatsApp Call किया जाता है तथा बताया जाता है कि मै किसी काम से बाहर आया हुं आपको मै एक खाता नम्बर भेज रहा हुं उसमें आप मेरे द्वारा बताये जा रहे पैसो को NEFT/RTGS के माध्यम से ट्रान्सफर कर दिजिये, मैं ब्रान्च आकर RTGS फार्म पर साइन कर दुंगा । जिस पर आसानी से बैंक मैनेजर द्वारा झांसे में लेकर असली प्रोपराइटर/डायरेक्टर/सीईओ समझ कर गिरोह द्वारा बताये खातों में पैसा का ट्रान्सफर कर देते है । उपरोक्त आये पैसो को मै व मेरे दोस्तो द्वारा जरिये चेक/एटीएम/युपीआई से निकाल लिया जाता है । कभी-कभी बैंक में पैसे न होने के कारण गिरोह के लोगों द्वारा पैसा निकासी नही कर पाते है तो उसके लिए गिरोह के सदस्यों द्वारा सोने का सिक्का ज्वैलरी की दुकान पर जा कर उसी पैसे को आनलाइन पेमेन्ट कर खरीद लेते है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1.विशाल वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा निवासी ग्राम सपहा थाना धानेपुर जनपद गोण्डा उम्र 20 वर्ष।
2.श्रीकान्त वर्मा पुत्र गोमती वर्मा ग्राम पटेल नगर मनकापुर थाना-मनकापुर जनपद गोण्डा उम्र 21 वर्ष *(पूर्व में गिरफ्तार)* ।
3.सोनू कुमार पुत्र जगमोहन ग्राम-मदनपुरा थाना खोडोर जनपद-गोण्डा उम्र 30 वर्ष *(पूर्व में गिरफ्तार)* ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01-प्रभारी निरीक्षक श्री राम कुमार राजभर साइबर क्राइम थाना, जनपद बस्ती ।
02-निरीक्षक श्री भगवान सिंह साइबर क्राइम थाना, जनपद बस्ती ।
03-हे0का0 अंगद मौर्य साइबर क्राइम थाना, जनपद बस्ती ।
04-का0 ईशान्त कुमार साइबर क्राइम थाना, जनपद बस्ती ।



