Skip to main content

Aaj Tak24x7

सहारनपुर नगर निगम महापौर व नगरायुक्त ने लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए की नई पहल,

स्लग/..सहारनपुर नगर निगम महापौर व नगरायुक्त ने लोगों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए की नई पहल

 

महानगर के प्रमुख चौराहों पर भीषण धूप से लोगों को बचायेगी ग्रीन नेट,

 

रिपोर्ट-शहज़ाद अंजुम

 

एकर/..सहारनपुर नगर निगम महापौर डॉ0 अजय कुमार सिंह व नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर भीषण गरमी से लोगों को राहत के लिए नगर निगम ने एक और नयी व प्रभावी पहल की है।

महानगर के अनेक प्रमुख चौराहों पर ग्रीन नेट लगायी गयी है, जिससे चिलचिलाती तेज धूप से लोगों को बचाया जा सके। इसके अलावा इन चौराहों पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम भी लगाया जा रहा है। जिससे तापमान में न केवल कमी आयेगी बल्कि पानी की हल्की फुहार लोगों को सुखद और शीतलता का अहसास भी करायेगी। लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए शहर में 15 नये स्थानों पर कूलर भी लगवाए गए हैं। महापौर डॉ. अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए लगातार ठोस काम कर रहा है। भीषण गरमी को देखते हुए निगम ने एक ऐसी प्रभावी पहल की है जिससे लोगों को निश्चय ही राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रफिक व्यवस्था के चलते लोगों को कुछ देर रुकना पड़ता है। लेकिन तेज धूप और तपिश के कारण थोड़ी देर खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो जाता है। इन चौराहों पर प्रतीक्षा के दौरान सिर पर सीधे पड़ने वाली धूप से लोगों को बचाने के लिए मार्गो पर बाई ओर की साइड में ग्रीन नेट लगवायी गयी है। डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त चौराहों पर ग्रीन नेट के साथ ही मिस्ट स्प्रे सिस्टम भी लगवाये जा रहे हैं। मिस्ट स्प्रे से पानी की हल्की फुहार गरमी में लोगों को राहत देने का काम करेगी। इसके अलावा शहर में 15 स्थानों पर और नये कूलर लगवाये गये है ताकि लोगों को भीषण गरमी में शीतल जल उपलब्ध हो सके। जबकि 38 कूलरों के माध्यम से पहले ही लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराया जा है।

महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट, दीवानी कचहरी, हसनपुर चौराहा, घंटाघर व हॉस्पिटल चौराहे पर ग्रीन नेट व मिस्ट स्प्रे सिस्टम लगवाये जा रहे हैं। अनेक चौराहों पर लगा दिए गए है बाकि चौराहों पर ग्रीन नेट लगाने का कार्य दो दिन में पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि महापौर व नगरायुक्त के निर्देश पर बेहट रोड बस स्टैण्ड के पास, रविदास छात्रावास रिमाउण्ट डिपो के पास, अम्बेडकर छात्रावास सड़क दूधली, वार्ड 27 बालाजी धाम मंदिर, नुमाईश कैंप पानी की टंकी जोन कार्यालय, जैन इण्टर कॉलेज, भाजपा कार्यालय दिल्ली रोड, सदर थाना, बुढ्ढी माई चौक मंदिर के पास, पिंजौरा अम्बेडकर मूर्ति के पास, शारदा नगर गोरा मंदिर के पास, मनोहरपुर जोन कार्यालय व स्कूल के पास, आईएमए भवन के पास, वार्ड 41 में शिव मंदिर के पास तथा जोन-2 हकीकत नगर में नये कूलर लगाए गए हैं।

 

बाइट/..राजीव ठकराल व्यापारी नेता सहारनपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in