ईदुल अजहा की तैयारियों पर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पुख्ता।

ईदुल अजहा की तैयारियों पर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा-यातायात व्यवस्था पुख्ता।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

दुद्धी सोनभद्र। शुक्रवार को ईदुल अजहा (बकरीद) को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक महिला थाना परिसर में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने की। समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों, धार्मिक नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लेकर त्योहार की सुरक्षा, नमाज़ आयोजन और यातायात प्रबंधन पर गहन विचार-विमर्श किया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी ईदुल अजहा का त्योहार गुरुवार, 28 मई को मनाया जाएगा। इस्लाहुल मुसलिमीन कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि ईदगाह मक्तब जब्बारिया और रजा जामा मस्जिद में अपने निर्धारित समय पर नमाज़ अदा की जाएगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने कहा कि प्रतिबंधित पशु क़ुरबानी पर रोक रहेगी तथा कटे हुए पशुओं के अवशेष नगर पंचायत दुद्धी के निर्देशानुसार निर्धारित गड्ढे में एकत्र कर दफन कराये जाएंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

यातायात प्रबंधन के मद्देनजर नगर में अक्सर जाम के स्थिति से भी समाधान की बात कही।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, फत्तेह मोहम्मद खान, कन्हैया लाल अग्रहरि, कलीमुल्ला खान,भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, कमलेश सिंह कमल, सभासद सुमित सोनी, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित रहे ।पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वह त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएँ, सार्वजनिक स्थानों पर असंगठित क़ुरबानी से परहेज़ करें तथा किसी भी असामान्य घटना या स्थिति की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes