Skip to main content

Aaj Tak24x7

लोकेशन झांसी

 

  1. *थाना एरच पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

*आज तक 24×7 न्यूज़ बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*

 

झांसी पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है…

 

इसी क्रम में थाना एरच पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हरदुआ में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है…

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर धमेन्द्र वर्मा निवासी हरदुआ और अजय पाल वर्मा निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया…

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन और 4500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं…

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मोबाइल एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए आईपीएल मैचों में हार-जीत पर रकम लगवाकर अवैध मुनाफा कमाते थे…

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना एरच में मुकदमा संख्या 62/2026 के तहत बीएनएस की धारा 112(2) और जुआ अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गिरफ्तार

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in