Skip to main content

Aaj Tak24x7

वन संपत्ति चोरी करने वाले चार व्यक्ति चढे पुलिस के हत्थे*

*वन संपत्ति चोरी करने वाले चार व्यक्ति चढे पुलिस के हत्थे

 

पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी श्रीमति आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन मे थाना प्रभारी ढीमरखेडा श्रीमान अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ग्राम खिरवा पोडी वन कक्ष पीएफ 297 एनपीबी में लगे फेंसिग जाली चोरी करने वाले चार चोरो को गिरफतार कर जेल भेजा गया।

 

घटना का सक्षिप्त विवरण दिनांक 21.05.26 को प्रार्थी रामकुशल पिता स्व. देवीदीन मिश्रा उम्र 54 साल निवासी ग्राम रामपुर थाना ढीमरखेडा स्थाई पता वार्ड नं. 17 खितौला थाना खितौला जिला जबलपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.05.26 के रात 01 बजे करीब बीट में पदस्थ बीट प्रभारी अंकित गौतम वनरक्षक द्वारा सूचना मिली की खिरवा पोडी के वन कक्ष पीएफ 297 एनपीबी वृक्षारोपण में लगी फेंसिग जाली को कुछ व्यक्तियों द्वारा निकाल कर चोरी किया जा रहा है जो सूचना पर पुलिस टीम एवं वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर प्रदीप पिता कुंवरलाल यादव उम्र 27 साल, उमाकांत पिता रामगुलाम यादव उम्र 31 साल, राजकुमार पिता महेश यादव उम्र 35 साल एंव सुरेश प्रसाद पिता रामप्रसाद यादव उम्र 52 साल सभी निवासी खिरवा पोडी के कब्जे से फेंसिग जाली दो बडंल किमती 10000 एंव दो मोटर सायकिल किमती 55000/- जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

पुलिस कार्यवाही मे विषेष भूमिका – उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरी. अभिषेक चौबे उनि सुरेश चौधरी, आर. कमोद कोल, आर. अजय धुर्वे का विशेष योगदान रहा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in