मोहन श्री फाउंडेशन ने 2 जरूरतमंदों को दिए रोजगार के साधन*
*25 हजार की लागत से उपलब्ध कराए हाथ ठेले, आत्मनिर्भर बनेंगे परिवार*
सराहनीय पहल
नागदा | 24 मई 2026*
नागदा के समाजसेवी मनोज राठी जी हमेशा हर गरीब की मदद और सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं
मोहन श्री फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर दो परिवारों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर मानवता की मिसाल पेश की है। फाउंडेशन ने 25 हजार रुपए की लागत से दो नए हाथ ठेले जरूरतमंदों को सौंपे
पुवालिया निवासी मुकेश प्रजापत* का है। मुकेश कुछ दिन पहले दुर्घटना में घायल हो गए थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे कोई व्यापार शुरू नहीं कर पा रहे थे। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था
बालाराम कुटिया निवासी रशीद* का है। कुछ समय पहले रशीद के पिताजी का निधन हो गया। वे अपनी बुजुर्ग मां के साथ अकेले रह रहे हैं। रोजगार का कोई साधन न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
दोनों ने कुछ दिन पहले अपनी मजबूरी बताई थी। इसके बाद मोहन श्री फाउंडेशन के संस्थापक समाजसेवी मनोज राठी जी ने तुरंत मदद का निर्णय लिया। फाउंडेशन ने दोनों को 25 हजार रुपए की लागत के नए हाथ ठेले उपलब्ध कराए, ताकि वे सम्मान के साथ अपनी जीविका चला सके



